
चंडीगढ़। करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन से ठीक पहले पाकिस्तान ने एक नापाक हरकत की है। पड़ोसी मुल्क ने करतारपुर कॉरिडोर पर तैयार किए गए अपने विडियो में खालिस्तानी आतंकी जरनैल सिंह भिंडरावाले को भी दिखाया है। प्रमोशनल सॉन्ग में इस तरह आतंकियों को हीरो की तरह दिखाने पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में पहले दिन से चेतावनी देते आ रहे हैं कि यह पाक का छिपा अजेंडा है।
पाकिस्तान के इस वीडियो में तीन खालिस्तानी समर्थक दिखाए गए हैं, जिस पर भारत की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं। इस विडियो में जरनैल सिंह भिंडरावाले के अलावा मेजर शहबेग सिंह और अमरीक सिंह खालसा के पोस्टर दिखाई दे रहे हैं। तीनों को जून 1984 में स्वर्ण मंदिर में चलाए गए आॅपरेशन ब्लू स्टार के दौरान मार गिराया गया था। अमरिंदर सिंह ने कहा कि मैं इस बारे में पहले दिन से चेतावनी दे रहा हूं कि पाकिस्तान का यहां कोई छिपा हुआ अजेंडा है। पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी विडियो में कई सिख श्रद्धालु पाकिस्तान के विभिन्न गुरुद्वारे में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। विडियो में ही गुरु नानक का जन्मस्थान भी दिखाई दे रहा है। वीडियो में पंजाब के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल भी हैं। जरनैल सिंह भिंडरावाले खालिस्तानी समर्थक था जिसने तत्कालीन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। वहीं अमरीक सिंह खालसा भी खालिस्तानी समर्थक था, जिसने आॅल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन को चलाया था। शाहबेग सिंह ने आॅपरेशन ब्लूस्टार के वक्त भिंडरावाले का साथ दिया था।
Like!! I blog frequently and I really thank you for your content. The article has truly peaked my interest.