
नई दिल्ली। हर बार की तरह आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवानों संग दिवाली मनाएंगे। इसके लिए मोदी रविवार दोपहर को जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर पहुंचे। खास बात यह है कि मोदी आर्टिकल 370 हटने के बाद पहली बार जम्मू कश्मीर पहुंचे हैं। पीएम मोदी यहां लाइन आॅफ कंट्रोल (एलओसी) के पास जवानों संग दिवाली मनाएंगे। बता दें कि मोदी ने पदभार संभालने के बाद से अबतक हर बार जवानों संग की दिवाली मनाई है।
गौरतलब है कि पीएम मोदी इससे पहले 5 बार जवानों संग दिवाली मना चुके हैं। मोदी कह चुके हैं कि वह जवानों को ही अपना परिवार मानते हैं। 2018 में पीएम मोदी ने भारत-चीन सीमा के नजदीक सेना और आईटीबीपी जवानों संग दिवाली मनाई थी। इससे पहले आज पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम भी प्रसारित हुआ। इसमें मोदी ने दिवाली का जिक्र किया। मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए स्थानीय लोगों, बुनकरों और कारीगरों से सामान खरीदने का आग्रह किया। मोदी ने आगे कहा था कि इस दिवाली प्रकाश को विस्तार देकर शत्रुता की भावना को समाप्त करना चाहिए।
पैदल सेना या इन्फैंट्री भारतीय सशस्त्र बलों का एक अहम अंग है। देश की सुरक्षा में पैदल सेना का अहम योगदान है। इसके योगदानों और गौरवशाली इतिहास को 27 अक्टूबर का दिन समर्पित किया गया है और हर साल इस दिन पैदल सेना दिवस या इन्फैंट्री डे मनाते हैं। पैदल सेना दिवस आखिर 27 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है, इसकी वजह बेहद खास है।
Like!! I blog frequently and I really thank you for your content. The article has truly peaked my interest.